26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

MP News : पुलिस पर मां-बेटे को बेरहमी से पीटने का आरोप, पन्ना एसपी से शिकायत

पन्ना, 24 सितंबर । मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में हरदुआ की एक महिला निवासी, मनोरमा जैन ने हरदुआ चौकी के पुलिस पर उनको और उनके बेटे को बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। दरअसल, पूरा मामला पन्ना जिले के हरदुआ थाना क्षेत्र का है। यहां की निवासी मनोरमा जैन के घर के समीप कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इस दौरान पुलिस के आने के बाद वो लोग भाग गए। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद गाड़ियों के साथ पीड़िता की बाइक और स्कूटी को भी जब्त कर लिया। जब बेटे को इस बात की जानकारी लगी कि पुलिस उनकी स्कूटी और बाइक को थाने ले गई है तो वो उसको लेने थाने गया। इस दौरान पुलिस ने उसको बेरहमी से पीट कर जेल में बंद कर दिया। बाद में बड़ा बेटा और मां गए तो उनको भी बेरहमी से पीटा गया। पीड़िता ने न्याय की मांग की है। पीड़िता मनोरमा जैन ने पन्ना के पुलिस अधीक्षक को मामले की शिकायत करके न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने हरदुआ चौकी के पुलिस पर स्वयं और अपने दोनों बेटों को बेरहमी से लाठी-डंडे से पीटने का आरोप लगाया है। आवेदिका ने आरोप लगाया है कि पुलिस घर के पास खड़ी उनकी बाइक और स्कूटी को ले गई, जब छोटा बेटा मोहित जैन गाड़ी को छुड़ाने कार से पुलिस चौकी पहुंचा तो पुलिस वालों ने कार को भी कब्जे में ले लिया और बेटे को थाने में बंद करके बेरहमी से पीटा। इसके बाद घटना वाले दिन रात करीब 11 बजे वो और उनका बड़ा बेटा रोहित जैन थाने पहुंचे तो पुलिस वालों ने उनके बड़े बेटे को भी बेरहमी से पीटा। बीच-बचाव करने पर पुलिस ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि वो पिछले करीब 20 वर्षों से 15 दिन का उपवास करती हैं। उपवास के दौरान ही पुलिस वालों ने मारपीट की, जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोट आई है। मनोरमा ने पन्ना के पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पूरे मामले को लेकर पन्ना के पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा ने बताया कि आवेदन मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी और अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसको दंडित किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

मुंबई में खाने-पीने की जगहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चार लाइसेंस सस्पेंड, पुणे डिवीजन में भी प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज

Newsdesk

दुनिया की आर्थिक बढ़ोतरी की अगली बड़ी लहर का नेतृत्व करने की क्षमता भारत के पास: आईएमएफ

Newsdesk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ का प्रचार शुरू किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading