31.7 C
Jabalpur
June 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मौज मस्ती के लिए टेस्ट ड्राइव के बहाने लूट ले गए थे कार, तीन छात्र हुए गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 11 अक्टूबर। ग्रेटर नोएडा में बीते दिनों टेस्ट ड्राइव के दौरान कार लूट कर ले जाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनको पकड़ने के लिए पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा को खंगाला है। उसके बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों छात्र हैं और मौज मस्ती के लिए टेस्ट ड्राइव के बहाने कार को लूट ले गए थे। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से लूटी गई हुंडई कार बरामद की है। पुलिस ने बताया है कि 11 अक्टूबर को थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से चेकिंग के दौरान गाड़ी का ट्रॉयल लेने के बहाने कार लूट करने वाले 3 आरोपियों श्रेय नागर, दीपांशु भाटी और अनिकेत नागर को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गयी कार हुंडई वेन्यू बरामद की गई है।

पुलिस ने बताया है कि बीते 26 सितंबर को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत 3 व्यक्ति टेडी बिल्डिंग स्थित कार बाजार में हुंडई कार का ट्रायल के बहाने कार को लेकर भाग गये थे। जांच के दौरान 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है। जिसकी मदद से इन आरोपियों को पकड़ा जा सका है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह तीनों अलग-अलग कॉलेज में पढ़ते हैं और दोस्त हैं। इन्होंने गाड़ी को इसलिए लूटा था ताकि ये उससे घूम फिर सकें और मौज मस्ती कर सकें। जिस समय इन्होंने यह कार लूटी थी उस समय इन्होंने कार बाजार के मालिक को बाहर धक्का देकर गिरा दिया था और कार लेकर फरार हो गए थे।

अन्य ख़बरें

उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम, सीट बेल्ट बांध लीजिए, मौसम बदलने वाला: वारिस पठान

Newsdesk

सालार जंग संग्रहालय हैदराबाद की आत्मा और सांस्कृतिक सौहार्द का प्रतीक: मल्लू भट्टी विक्रमार्क

Newsdesk

त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में युवती की मौत पर सीपीआई (एम) ने एसआईटी जांच की मांग उठाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading