23.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हुंडई मोटर इंडिया का 27,870 करोड़ रुपये का आईपीओ अब तक 8 प्रतिशत हुआ सब्सक्राइब

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर । देश की बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक हुंडई मोटर इंडिया का इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) 15 अक्टूबर से आम निवेशकों के लिए खुल गया है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी की योजना 27,870 करोड़ रुपये की राशि जुटाने की है। यह देश का अब तक सबसे बड़ा आईपीओ है। इससे पहले 2022 में आया 21,000 करोड़ रुपये का लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) का आईपीओ देश का सबसे बड़ा आईपीओ था। हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ 15 अक्टूबर से लेकर 17 अक्टूबर तक आम निवेशकों के लिए खुला रहेगा। इसका प्राइस बैंड 1,865 रुपये से लेकर 1,960 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर दी गई जानकारी के मुताबिक, दोपहर 1:30 बजे तक आईपीओ करीब 8 प्रतिशत ही भरा है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व हिस्सा एक प्रतिशत, गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 6 प्रतिशत, रिटेल निवेश के लिए रिजर्व हिस्सा 13 प्रतिशत और कर्मचारी के लिए निर्धारित कोटा 44 प्रतिशत भरा है। हुंडई मोटर इंडिया के एक लॉट में सात शेयर हैं। यह पूरा आईपीओ ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) होगा। इस कारण से इस आईपीओ के जरिए जुटाया गया सारा पैसा कंपनी के निवेशकों या प्रवर्तकों के पास जाएगा। हुंडई मोटर इंडिया, मारुति सुजुकी इंडिया के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी है। 2024 के अप्रैल से जून की अवधि में कंपनी का मार्केट शेयर 14.6 प्रतिशत था। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 7.77 लाख वाहनों की बिक्री की थी, जिसमें से 21 प्रतिशत का निर्यात अफ्रीका, मध्य पूर्व, यूरोप और लैटिन अमेरिका जैसे देशों में किया गया था। कंपनी के पास देश में 1,366 सेल्स आउटलेट्स और 1,550 सर्विस आउटलेट्स हैं। हुंडई मोटर इंडिया की वित्त वर्ष 2023-24 में आय 69,829 करोड़ रुपये की थी। इस दौरान कंपनी को 6,060 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था और कंपनी का मार्जिन 13.1 प्रतिशत था। वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 17,344 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी को 1,489 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था और मार्जिन 13.5 प्रतिशत था।

अन्य ख़बरें

एक सितंबर को 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन यादव

Newsdesk

एआई से साइबर और अंतरिक्ष तक, भविष्य की जंग पर तीनों सेनाओं का मंथन

Newsdesk

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच 2030 तक 5 बिलियन डॉलर व्यापार का लक्ष्य: विदेश सचिव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading