September 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

यूपी का बाराबंकी बना इको टूरिज्म का केंद्र, पिनाक एडवेंचर पार्क में कई एक्टिविटी का आनंद ले रहे सैलानी

बाराबंकी, 16 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश का बाराबंकी जिला अब इको टूरिज्म का केंद्र बना गया है। योगी सरकार की कुशल नीतियों और जिला प्रसाशन की ओर से किए गए प्रयासों के कारण बाराबंकी जिले के किसान पथ पर स्थित ग्राम तिंदोला मे पिनाक एडवेंचर पार्क बनकर तैयार हुआ है। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेशक एवं सरकार के साथ हुए करार के बाद करीब 4.5 करोड़ की लागत से बने इस एडवेंचर पार्क में लखनऊ समेत राज्य के कई जिलों के सैलानी अब पार्क में विभिन्न तरह की एक्टिविटीज कर सकेंगे। लगभग 10 एकड़ में फैले इस एडवेंचर पार्क में लोग ट्री वॉक, जिप लाइन, रोप कोर्स, वाटर साइकिलिंग, एटीवी बाइक, शूटिंग, साईकिलिंग, आर्चरी के साथ ही तमाम एक्टिविटीज का लुफ्त उठा सकते हैं। पार्क से जिले में टूरिज्म सेक्टर को भी काफी बढ़ावा मिला है। साथ ही 50 से ज्यादा युवाओं को रोजगार भी मिला है। बच्चों के लिए यह काफी अच्छी जगह है। एडवेंचर पार्क मे घूमने आए सैलानियों ने बताया की घूमने फिरने के लिए यह बहुत अच्छी जगह है। पिनाक एडवेंचर पार्क बाराबंकी जिले में बनने से हम सभी लोग खुश हैं। यहां अब लोग वाटर साइकिलिंग, एटीवी बाइक ट्रैंपोलिन, जिप लाइन का लुप्त उठा सकते हैं। फैमिली के साथ घूमने के लिए यह पार्क बहुत अच्छा है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया की बाराबंकी जिले में टूरिज्म सेक्टर इकाई पिनाक एडवेंचर पार्क बनकर तैयार हुआ है। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों के द्वारा 4.5 करोड़ का एमओयू किया गया था। अच्छी बात यह है कि एडवेंचर पार्क पूरी तरह से संचालित हो चुका है। पार्क के बनने से करीब 50 लोगों को रोजगार भी मिला है। इसके साथ ही यह स्थानीय स्तर पर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए भी बहुत मददगार है। लखनऊ समेत आसपास के जिले के लोग भी यहां पर घूमने आ सकते हैं।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी के बीच सीएम मोहन यादव ने कलेक्टरों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

Newsdesk

पीएम मोदी ने इटली की सबसे लंबे समय तक पीएम रहने पर मेलोनी को दी बधाई, बोले-यह बहुत बड़ी उपलब्धि 

Newsdesk

एयर इंडिया फुकेत-दिल्ली हादसे पर AAIB ने जारी की रिपोर्ट, पॉजिटिव ड्रग टेस्ट को बताया ‘गंभीर चिंता’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading