32.9 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

अनन्या पांडे के कथित बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको ने ‘एनी’ से किया प्यार का इजहार

मुंबई, 30 अक्टूबर। अनन्या पांडे के कथित बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको ने अभिनेत्री के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। अनन्या के 26वें जन्मदिन पर उन्होंने उन्हें रोमांटिक तरीके से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अपनी पोस्ट में वॉकर ने पांडे के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए उन्हें बेहद ही खास बताया। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्होंने बर्थडे गर्ल की एक कैंडिड फोटो शेयर की, जिसमें वह मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, तुम बहुत खास हो, मैं तुमसे प्यार करता हूं, एनी।” इस पोस्ट ने अनन्या के प्रशंसकों के बीच उत्‍साह पैदा कर दिया है। फैंस वॉकर के जन्मदिन के संदेश को अनन्या पांडे के लिए प्‍यार के इजहार के तौर पर देख रहे है। उन्‍होंने अनन्या पांडे की नेटफ्लिक्स फि‍ल्म ‘सीटीआरएल’ की रिलीज पर भी उन्हें बधाई दी थी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ट्रेलर शेयर किया और लिखा, “मैं इंतजार नहीं कर सकता, एनी। बता दें कि अनन्या को ‘डब्ल्यू’ नेकलेस पहने देखा गया था, जिससे उनके रिश्ते के बारे में अटकलें और भी तेज हो गई थीं।

अनन्या पहली बार वॉकर से अंबानी परिवार की क्रूज पार्टी में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले के जश्न के दौरान मिली थीं और तब से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई है। ‘गहराइयां’ की अभिनेत्री इंस्टाग्राम पर मॉडल को फॉलो भी करती हैं। इस बीच, अनन्या के 26वें जन्मदिन पर उनके प्यारे माता-पिता चंकी पांडे और भावना पांडे ने अभिनेत्री पर जमकर प्‍यार बरसाया। पिता ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, मेरी सुपरस्टार।” अनन्या की मां भावना ने भी अभिनेत्री का एक प्यारा सा बचपन का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपनी मां पर प्‍यार बरसाते हुए नजर आ रही है। क्लिप में चंकी छोटी अनन्या से पूछ रहे हैं, “तुम कहां जा रही हो?

अन्य ख़बरें

रांची संघ कार्यालय हमले में विदेशी कनेक्शन के संकेत, आरोपियों में एक लंबे समय तक दुबई में रहा

Newsdesk

खबर पांच

Newsdesk

टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित, कहा-प्रोसीजर और इमरजेंसी पावर के इस्तेमाल की होगी समीक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading