27.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर: शातिर चोर पप्पू मल्लाह गिरफ्तार, चोरियों का बड़ा खुलासा

Jabalpur News: विजयनगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीते दो सप्ताह से चोरियों के सुराग तलाश रही पुलिस ने शातिर चोर और नकबजन प्रेमनाथ उर्फ पप्पू मल्लाह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पप्पू मल्लाह से पूछताछ के बाद क्षेत्र में हुई कई चोरियों की गुत्थी सुलझा ली है।

बरामदगी और चोरियों का कबूलनामा

थाना प्रभारी विजयनगर और उनकी टीम ने आरोपी से पूछताछ की, जिसमें उसने तीन नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की। आरोपी के पास से:

डेढ़ किलो चांदी

6 तोला सोना

दो मोटरसाइकिल

नकदी बरामद की गई।


भटोली कुंड में छुपाया था चोरी का माल

पुलिस के मुताबिक, पप्पू मल्लाह ने चोरी किए गए सोने के गहनों को भटोली कुंड में फेंक दिया था। उसने बताया कि गहने बेचने का मौका नहीं मिला था, और वह सोच रहा था कि मामला शांत होने पर उन्हें वापस निकाल लेगा।

गिरोह में शामिल थे नाबालिग और अन्य साथी

इस चोरी में पप्पू मल्लाह के साथ उसका नाबालिग बेटा और एक अन्य साथी भी शामिल था।

50 से ज्यादा मामले दर्ज

एडिशनल एसपी समर वर्मा ने बताया कि प्रेमनाथ उर्फ पप्पू मल्लाह एक अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके खिलाफ 50 से भी ज्यादा प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के अन्य अपराधों की भी जांच कर रही है।

सीसीटीवी ने खोला राज

पुलिस ने क्षेत्र के पुराने रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, जिससे आरोपी तक पहुंचने में मदद मिली।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरियों के बढ़ते मामलों पर लगाम लगने की उम्मीद है। मामले में आगे की जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

हनुमानताल पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, 7 गिरफ्तार

Newsdesk

अवैध उत्खनन के मामले में आनंद माइनिंग कॉरपोरेशन को हाईकोर्ट से राहत नहीं

Newsdesk

41 किलो चांदी के गणेश जी हैं आस्था का केंद्र, अर्जी लगाने से पूरी होती हैं मनोकामनाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading