24.7 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर: अपाहिज महिला के साथ पति और रिश्तेदारों ने किया दुष्कर्म, एसपी से न्याय की गुहार

jabalpur crime news – जबलपुर के आधारताल थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक अपाहिज महिला ने अपने पति, दो जेठ और देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति शराब का आदी है और पूर्व में मारपीट कर उसे अपाहिज बना चुका है। बीती रात, पति और उसके दो जेठ व देवर ने शराब के नशे में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।

महिला की आपबीती सुनने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाली दुबे ने थाना प्रभारी आधारताल को मामले की तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फिलहाल, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading