24.7 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जबलपुर – राहुल गांधी संविधान के मालिक नहीं : राकेश सिंह

जबलपुर, 21 दिसंबर। मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए शनिवार को कहा कि संविधान की प्रति जेब में रखकर चलने का यह मतलब नहीं है कि वह संविधान के मालिक बन गए हैं। राकेश सिंह ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान लोकसभा के परिसर में लोकसभा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी के साथ हुई घटना की निंदा की। राहुल गांधी पर केस दर्ज किए जाने के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, “कांग्रेस कहां सड़कों पर है, कितने लोग सडकों पर आ रहे हैं, किनके लिए सड़क पर आ रहे हैं। भाजपा वह राजनीतिक दल है जिसने बाबासाहेब अंबेडकर से जुडे़ स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया। भाजपा ने उन्हें वह स्थान दिया जिसके वह हकदार थे। कांग्रेस ने तो उनको चुनाव में हरवाया, जवाहर लाल नेहरू ने उनके खिलाफ टिप्पणी की, कभी उनका सम्मान नहीं किया। लोक निर्माण मंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार रहते डॉ. अंबेडकर की लोक सभा में फोटो तक नहीं लगी। उन्होंने कहा, “केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बारंबार बाबासाहेब का सम्मान करते हुए उनसे जुड़े स्थान पर जाकर श्रद्धा से नमन किया। उनके मन में अंबेडकर के प्रति बहुत सम्मान और श्रद्धा है। अमित शाह की बात को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है, देश की जनता सारी बात जानती है।” उन्होंने राहुल गांधी के संविधान की प्रति लेकर चलने और कांग्रेस के प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा, “संविधान जेब में रखकर घूमने वाले जब संविधान की धज्जियां उड़ाते हैं और संविधान पर आंच आती है तो उनके मुंह से आवाज नहीं निकलती। वे जान देने की बात कर रहे तो किस बात के लिए जान देंगे। राहुल गांधी गुंडागर्दी करेंगे। खुलेआम सदन के बाहर खड़े होकर लोकसभा परिसर में एक बुजुर्ग सांसद को धक्का दिया, जिससे चोट लगी और उन पर मामला दर्ज हुआ। सवाल है कि क्या राहुल गांधी संविधान के ऊपर हैं, संविधान जेब में रखकर घूमने का मतलब यह नहीं है कि आप संविधान के मालिक हो गए।” राकेश सिंह ने कहा कि संविधान सब के लिए एक समान है। उसके तहत कार्रवाई की गई। राहुल गांधी की गुंडागर्दी चलने वाली नहीं है। उन्हें समझना चाहिए कि संविधान के नाम पर राजनीति करने और संविधान को मानने में फर्क है।

अन्य ख़बरें

कूनो नेशनल पार्क में जन्मी मादा चीता ने चार शावकों को दिया जन्म, देश में अब संख्या बढ़कर हुई 56

Newsdesk

फडणवीस ने राहुल गांधी की समझ पर उठाए सवाल, बोले- चोट माथे पर लगी है, पट्टी घुटने पर कर रहे

Newsdesk

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading