28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

कटरा में सीआरपीएफ के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

crpf suicide news, 7 जनवरी । जम्मू-कश्मीर के कटरा में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने मंगलवार को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र 55 साल थी। उन्होंने अपनी ही बंदूक से खुद को गोली मारी है। मृतक जवान बिहार के पटना का रहने वाला था। दरअसल, मृतक जवान का नाम राजनाथ प्रसाद पुत्र लेफ्टिनेंट माधव मिस्त्री है, जो वर्तमान में कटरा स्थित 6वीं सीआरपीएफ बटालियन में तैनात था। 55 वर्षीय एएसआई ने कथित तौर पर खुद को सर्विस राइफल से गोली मार ली। इस घटना की सूचना मिलने के बाद सीआरपीएफ के आला अधिकारी घायल एएसआई को लेकर कटरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन सीने के पास गोली लगने से उनकी मौत हो गई। फिलहाल सीआरपीएफ ने मामले में जांच शुरू कर दी है। साथ ही मौत के सही कारणों का पता लगा जा रहा है कि आखिर राजनाथ प्रसाद ने खुदकुशी क्यों की। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी अलग-अलग जगहों पर जवानों से जुड़े आत्महत्या के मामले सामने आ चुके हैं।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 7,500 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों को कल मिलेगी स्कूटी, योजना पर करीब ₹200 करोड़ का प्रावधान

Newsdesk

राइट टाउन के रेस्तरां में मिला एक दिन पुराना पका चावल और कथित प्रतिबंधित एनालॉग चीज, 19 किलो पैकेट जब्त, नोटिस की कार्रवाई शुरू

Newsdesk

‘मनुष्य को ऐसे कर्म करने चाहिए जो हृदय में प्रेम, सौहार्द्र और सद्भाव को बढ़ाएं’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading