July 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश में भगवान कृष्ण से जुड़े स्थान बनेंगे तीर्थ स्थल : मोहन यादव

इंदौर, 9 जनवरी । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि भगवान कृष्ण राज्य के जिन भी स्थानों पर गए हैं, उन्हें तीर्थ स्थलों के रूप में सरकार विकसित करेगी। मध्य प्रदेश धार्मिक पर्यटन में बड़ी भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव मथुरा समेत अन्य जगहों की यात्रा करके लौटे हैं। उन्होंने इंदौर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण राजस्थान होते हुए मध्य प्रदेश आए थे, राजस्थान सरकार भगवान कृष्ण से संबद्ध स्थलों का विकास कर रही है, इसी तरह मध्य प्रदेश में भी जहां-जहां से होकर भगवान कृष्ण गुजरे, लीलाएं की, उन स्थानों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। भगवान कृष्ण ने कंस का वध करने के बाद उज्जैन में शिक्षा ग्रहण की।

मुख्यमंत्री ने सरकार की धार्मिक पर्यटन को विकसित करने की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उज्जैन में महाकाल लोक के बाद ओरछा के राजा राम लोक, दतिया, सलकनपुर, ओंकारेश्वर को विकसित किया जाना है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रस्तावित महू प्रवास के सवाल पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने पैर के घुटने पर डाॅ. बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर रखकर उनका अपमान किया। पटवारी और कांग्रेस के नेता माफी मांगें। कांग्रेस ने कभी भी महू को अंबेडकर का जन्म स्थान नहीं माना। कभी मदद नहीं की, जमीन नहीं दी। भाजपा ने जब उनको महत्व दिया, तब कांग्रेस को याद आ रही है। कांग्रेस ने हमेशा डाॅ. अंबेडकर का अपमान किया।

उन्होंने कांग्रेस पर बुजुर्ग नेताओं का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सीताराम केसरी का अपमान किया, मनमोहन सिंह की कैबिनेट के कागज फाड़े। मध्य प्रदेश में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आप और कांग्रेस एक के पीछे एक चलने वाली पार्टी है और सभी के पत्ते अब धीरे-धीरे खुल रहे हैं। आप पार्टी कांग्रेस तो कांग्रेस आप पर आरोप लगा रही है, दोनों पार्टियां जनता को मूर्ख बनाने का काम कर रही हैं।

अन्य ख़बरें

गुरुओं ने ही पढ़ाया मानवता और समरसता का पाठ

Newsdesk

होटल सिटी मैक्स में हिंदूवादी संगठनों का हंगामा, देह व्यापार संचालित होने का लगाया आरोप; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

श्रीमद्भागवत जीवन में धर्म, वैराग्य और संस्कारों का संदेश देती है: नृसिंहदेवाचार्य

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading