38.3 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

डीपसीक क्या है ? डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों बताया इसे अमेरिका के लिए ‘खतरा’

वाशिंगटन, 28 जनवरी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कम लागत वाले चीनी एआई टूल डीपसीक को अमेरिका के लिए ‘चेतावनी’ बताया है। इसने सोमवार को वॉल स्ट्रीट पर तकनीकी शेयरों को बड़ा झटका दिया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने रिपब्लिकन कांग्रेस के एक कार्यक्रम में कहा, “उम्मीद है कि एक चीनी कंपनी से डीपसीक एआई का आना हमारी इंडस्ट्री के लिए एक चेतावनी होगी कि हमें जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा पर ध्यान देने की जरुरत है।”

हालांकि, ट्रंप ने सुझाव दिया कि सिलिकॉन वैली को लगे इस झटके का सरकारात्मक असर भी हो सकता है, क्योंकि इससे सस्ते इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा।

डीपसीक एक चीनी टेक स्टार्टअप है जिसकी स्थापना लिआंग वेनफेंग ने की है। इसने पिछले एक साल में कई प्रतिस्पर्धी एआई मॉडल विकसित किए हैं। इसका मुख्यालय हांग्जो में है। डीपसीक का वर्जन 3 केवल $5.6 मिलियन में डेवलप किया गया।

इसका वी3 मॉडल कंपनी को सुर्खियों में ले आया। हालांकि, मीडिया रिपोट्स के मुताबिक चीनी सरकार और उसके नेतृत्व से जुड़े संवेदनशील विषयों पर मॉडल के कंटेंट प्रतिबंधों ने वैश्विक बाजार में प्रभावी रूप से प्रतिस्पर्धा करने की इसकी क्षमता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसके अलावा, आर1 मॉडल को आधिकारिक तौर पर पिछले सप्ताह लॉन्च किया गया था। इसकी उल्लेखनीय रूप से कम ऑपरेशनल कोस्ट के खुलासे के बाद इसने काफी ध्यान आकर्षित किया।

डीपीसीक ने अग्रणी अमेरिकी एआई कंपनियों को टक्कर देने की क्षमता का प्रदर्शन किया है। आर1 मॉडल को अमेरिका द्वारा विकसित मॉडल, जैसे कि ओपनएआई के चैटजीपीटी, को टक्कर का माना जा रहा है।

मंगलवार को अमेरिका में डीपसीक के कारण शेयर बाजार में आई गिरावट एशिया में भी फैल गई। जापान के निक्केई शेयर औसत में 1.3% की गिरावट आई।

जापानी सूचीबद्ध तकनीकी शेयरों में गिरावट आई। मैन्युफैक्चरर एडवांटेस्ट में 11% की गिरावट आई, टोक्यो इलेक्ट्रॉन में लगभग 6% की गिरावट आई और डिस्को कॉर्पोरेशन में लगभग 3% की गिरावट आई। तकनीकी निवेशक सॉफ्टबैंक के शेयरों में 5% से अधिक की गिरावट आई।

अन्य ख़बरें

ओमान तट के पास जहाज पर हमले की भारत ने की निंदा, 21 भारतीय सुरक्षित निकाले गए, तीन अब भी लापता

Newsdesk

महिला टी20 विश्व कप: सर्वाधिक मैच खेलने वाली 10 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की एलिसे पेरी पहले स्थान पर

Newsdesk

पीएम मोदी ने मेलोनी को कहा ‘थैंक यू’, भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने का जताया भरोसा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading