36.5 C
Jabalpur
May 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सिवनी में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कार्रवाई जारी

सिवनी कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशानुसार सिवनी जिले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत खाद्य प्रतिष्ठानों की औचक जांच कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार 12 फरवरी को घंसौर मुख्यालय स्थित विभिन्न किराना दुकानों एवं होटलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिवहरे आटा चक्की से पीसे धनिया, हल्दी एवं मिर्च पाउडर का नमूना जांच हेतु लिया गया। मिलावट की संभावनाओं को देखते हुए 132 किलो ग्राम मसाला पाउडर जप्त किया गया है तथा नमूनों को जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की ओर भेजा गया।

इसी क्रम में सिवनी नगरीय क्षेत्र स्थित बॉस कैंटीन, नईस प्रोविजनश, नीलकंठ होटल, पंडित भोजनालय सहित डेयरी एवं होटलों का निरीक्षण जाँच दल द्वारा किया गया। जाँच दौरान पंडित भोजनालय में पानी पाउच अमानाक पाए जाने पर मौके पर ही नष्ट करवाया गया तथा चौरसिया डेयरी से मक्खन, जैन दूध डेयरी से मावा एवं पनीर का नमूना जांच हेतु लिया गया। लिए गए नमूनों को जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी |

अन्य ख़बरें

जमीन धोखाधड़ी मामले में प्रोफेसर को 3 साल की जेल, 25.50 लाख रुपये लौटाने का आदेश

Newsdesk

गर्लफ्रेंड का गर्भपात कराया, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Newsdesk

पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक चढ़ा 150 फीट ऊंचे टावर पर, ढाई घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading