26.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

भाजपा नेता पर युवती से अभद्रता का आरोप, पार्टी से निष्कासित

भाजपा के एक जिला उपाध्यक्ष पर एक युवती ने अभद्रता का आरोप लगाया है। यह मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें जिले के भाजपा नेता सुरेश सिंह को एक युवती से कथित छेड़छाड़ करते हुए दिखाया गया।

बताया जा रहा है कि यह घटना 17 अप्रैल की है। पीड़िता, जो एक मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखती है, ने पहले बदनामी के डर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद मामला तेजी से तूल पकड़ गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह ने पार्टी की छवि पर आंच आने से पहले ही तत्काल एक पत्र प्रदेश संगठन को भेजा और कार्रवाई की अनुशंसा की। जिला अध्यक्ष की रिपोर्ट पर त्वरित संज्ञान लेते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आरोपी उपाध्यक्ष की प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर दी और उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया।

भाजपा ने स्पष्ट किया है कि पार्टी में इस प्रकार के आचरण के लिए कोई स्थान नहीं है और संगठन नैतिक मूल्यों व अनुशासन के साथ कोई समझौता नहीं करेगा।

फिलहाल युवती ने अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन सोशल मीडिया में वायरल वीडियो ने प्रशासन और राजनीतिक गलियारों में हलचल जरूर मचा दी है।

अन्य ख़बरें

केतन अग्रवाल हत्याकांड: 5053 पन्नों की चार्जशीट में साजिश का पूरा ब्योरा

Newsdesk

माँ कर्मा देवी चौक का भव्य लोकार्पण, साहू समाज ने जताया गौरव और सम्मान

Newsdesk

डूब क्षेत्र से महज 20 फीट दूरी पर बन रहा स्कूल भवन, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading