September 17, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीराष्ट्रीय

इसरो का सैटेलाइट ईओएस-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार

श्री हरिकोटा।  इसरो को सैटेलाइट ईओएस-09 की लॉन्चिंग में सफलता नहीं मिली है। बताया जाता है कि लॉन्चिंग के तीसरे स्टेज में तकनीकी खराबी के चलते यह मिशन असफल हो गया है।
इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने बताया कि तीसरे स्टेज के दौरान तकनीकी खामी के चलते यह मिशन पूरा नहीं हो सका। पूरा विश्लेषण के बाद हम डिटेल्स में चीजों को बता सकेंगे। बता दें कि आज सुबह 5 बजकर 59 मिनट पर इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी61 रॉकेट द्वारा ईओएस-09 का प्रक्षेपण किया गया था।
उन्होंने बताया कि सैटेलाइट के लॉन्च का पहला और दूसरा स्टेज सामान्य रहा लेकिन तीसरे स्टेज को पूरा नहीं किया जा सका। कुछ तकनीकी खामियों के चलते ऐसा हुआ है। अब हम इस डेटा का विश्लेषण करेंगे और फिर मिशन पर लौटेंगे।
दरअसल, इस मिशन के तहत ईओएस-09 को पृथ्वी की सूर्य समकालिक कक्षा (एसएसपीओ) में स्थापित करना था। इसका उद्देश्य रिमोट सेंसिंग डेटा मुहैया कराना था ताकि विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वालों को सटीक और नियमित डेटा मिल सके।
दिन-रात और किसी भी मौसम में पृथ्वी की सतह की हाई-रिजॉल्यूशन इमेज मुहैया कराने की दृष्टि से इसे डिजायन किया गया था। उन्नत रडार इमेजिंग तकनीक इसे बादलों, कोहरे या अंधेरे जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों में भी सटीक और उच्च-गुणवत्ता वाली तस्वीरें लेने में सक्षम बनाती है।
ईओएस-09 को देश की रक्षा गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने की दृष्टि से डिजाइन किया गया था। इससे सीमा की निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और रणनीतिक क्षेत्रों की मैपिंग में सहायता मिलती। इसकी हाई-रिजॉल्यूशन इमेजिंग क्षमता सेना के लिए महत्वपूर्ण डेटा उपलब्ध कराने में सहायक साबित होती।

अन्य ख़बरें

‘पीएम मोदी के लिए जन्मदिन का मतलब सेवा,’ मोदी स्टोरी ने बताया कैसे 17 सितंबर बना ‘सेवा दिवस’ का प्रतीक

Newsdesk

एक्जिम बैंक में बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर पद पर नौकरी का सुनहरा मौका, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

Newsdesk

अन्नपूर्णा योजना की नई किस्त जारी, पीएम मोदी बोले-इससे महिलाओं का बढ़ता है आत्मविश्वास

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading