23 C
Jabalpur
September 6, 2026
सी टाइम्स
खेल

ऑस्ट्रेलियन ओपन : सेरेना का सपना तोड़ ओसाका फाइनल में

मेलबर्न, 18 फरवरी | विश्व की नंबर-3 खिलाड़ी जापान की नाओमी ओसाका ने 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन अमेरिका की सेरेना विलियम्स को सेमीफाइनल में हराकर वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। ओसाका के खिलाफ मिली हार के साथ ही सेरेना का एक बार फिर अपने करियर का 24वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूट गया।

ओसाका ने विश्व रैंकिग में 11वें स्थान पर मौजूद सेरेना को एक घंटे 15 मिनट तक चले मुकाबले में लगातार सेटों में 6-3, 6-4 से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

23 वर्षीय ओसाका के करियर का यह चौथा ग्रैंड स्लैम फाइनल होगा। ओसाका ने आखिरी बार 2019 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। इस हार के साथ ही सेरेना का 24वां ग्रैंड स्लैम जीतने का इंतजार अब और बढ़ गया है।

ओसाका ने मुकाबले में छह जबकि सेरेना ने तीन एस लगाए। नंबर-3 खिलाड़ी ने मैच में 20 और सेरेना ने 12 विनर्स लगाए।

ओसाका का फाइनल में चेक गणराज्य की कैरोलिना मुचोवा और अमेरिका की जेनिफर ब्रॉडी के बीच होने वाले एक अन्य सेमीफाइनल की विजेता खिलाड़ी से मुकाबला होगा।

अन्य ख़बरें

विमेंस एशिया कप: सिर्फ 22 साल की शेफाली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रच दिया इतिहास

Newsdesk

हमारी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई, पूरी पारी के दौरान संघर्ष किया: फातिमा सना

Newsdesk

सीनियर मेंस इंटर-डिपार्टमेंट हॉकी: आरएसपीबी ने टीएनपी को 12-1 से हराया, साई और एआईपीएससीबी की लगातार दूसरी जीत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading