36.1 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहॉलीवुड

पहले से ज्यादा निडर और रचनात्मक हुईं प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली, 18 फरवरी | अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस का कहना है कि वह पहले से थोड़ी ज्यादा रचनात्मक और निडर हो गई हैं। साथ ही वह इस भावना के साथ भारत और विदेशों में अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहती हैं। अभिनेत्री का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में उनमें एक अलग तरह का आत्मविश्वास आया है। प्रियंका ने आईएएनएस को बताया, “मुझे लगता है कि मैं थोड़ी अधिक निडर हो गई हूं। मुझे नहीं पता कि वैश्विक मनोरंजन के लिए क्या करना है, लेकिन पिछले कुछ सालों में मिले आत्मविश्वास के कारण मुझे लगता है कि मैं उस जगह पर हूं जहां मैं चांस ले सकती हूं। मैं अब सुरक्षित चीजों से चिपकी नहीं रहती हूं। मैं अब खुद को क्रिएटिव और स्वतंत्र महसूस कर रही हूं। साथ ही ऐसा महसूस कर रही हूं कि मैं बहुत सारी चीजें करना चाहती हूं।”

अभिनेत्री ने आगे कहा, “पहली बार मेरे पास कहानी कहने की क्षमता है और मैं इसका फायदा उठा रही हूं। मुझे नहीं पता कि ये कैसे हुआ लेकिन अब मैं रचनात्मक तौर पर बहुत ही अच्छी जगह पर हूं।”

प्रियंका ने हाल ही में एक हॉलीवुड फिल्म ‘इजंट इन रोमांटिक’ में सहायक अभिनेत्री की भूमिका निभाई है। वहीं उन्होंने ‘द स्काई इज पिंक’ में फरहान अख्तर के साथ अभिनय किया है। वह कहती हैं, “जब 10 साल पहले मैंने ‘द व्हाइट टाइगर’ पढ़ी थी तो मैं काफी समय तक इसके प्रभाव में रही थी। जब मुझे पता चला कि इस पर फिल्म बन रही है तो मुझे लगा कि मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनना है। वैसे मेरा किरदार फिल्म का अभिन्न हिस्सा नहीं है। यह बलराम की फिल्म है लेकिन उसका हमारे किरदारों के साथ रिश्ता है। मुझे लगता है कि यह फिल्म बहुत ही प्रासंगिक है।”

अन्य ख़बरें

केरल बजट में मलयालम सिनेमा को बड़ा तोहफा, मोहनलाल ने कहा- ‘नई ताकत और वैश्विक पहचान मिलेगी

Newsdesk

हर मुश्किल में मुझे संभाल ही लेंगे’, फादर्स डे पर नील भट्ट समेत तमाम टीवी सितारों ने साझा की यादें

Newsdesk

सिंगापुर में होगी ‘तुम से तुम तक’ के खास ट्रैक की शूटिंग, निहारिका चौकसे ने जताया उत्साह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading