September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को तीन नए जज मिले, अब कुल 35 न्यायाधीश कार्यरत; कॉलेजियम ने पांच मुख्य न्यायाधीशों की सिफारिश की

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को तीन नए न्यायाधीशों की सौगात मिली है, जिससे अब वहां कार्यरत जजों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की स्वीकृति के बाद केंद्र सरकार के विधि मंत्रालय ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी।

नए नियुक्त जजों में जबलपुर के वरिष्ठ वकील अमित सेठ, ग्वालियर के दीपक खोट और पवन द्विवेदी का नाम शामिल है। इनमें अमित सेठ वर्तमान में उप महाधिवक्ता की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका नाम पिछले डेढ़ वर्ष से नियुक्ति के लिए लंबित था। अब जल्द ही कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश इन तीनों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में कुल 53 न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या है, जिनमें से अब भी 18 पद खाली हैं। इन नई नियुक्तियों से न्याय प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के पांच उच्च न्यायालयों के लिए नए मुख्य न्यायाधीशों के नाम सुझाए हैं। जिनमें:

  • जस्टिस संजीव सचदेवा (मध्यप्रदेश हाईकोर्ट),

  • जस्टिस विपुल मनुभाई पंचोली (पटना हाईकोर्ट),

  • जस्टिस विभी बाखू (कर्नाटक हाईकोर्ट),

  • जस्टिस आशुतोष कुमार (गुवाहाटी हाईकोर्ट),

  • और जस्टिस तरलोक सिंह चौहान (झारखंड हाईकोर्ट) के नाम शामिल हैं।

इसके साथ ही कॉलेजियम ने देशभर में 22 हाईकोर्ट जजों के तबादलों की भी सिफारिश की है।

अन्य ख़बरें

छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ग्रामीण की बैठक

Newsdesk

उड़ीसा से 10 किलो गांजा का रहा तस्कर गिरफ्तार

Newsdesk

41 सप्ताह से निरंतर सेवा, मेडिकल कॉलेज के बाल वार्ड में बांटा फलाहार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading