May 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अमृतसर : पंजाब की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, चार की मौत, 25 घायल

अमृतसर, 30 मई। पंजाब के मुक्तसर साहिब में गुरुवार-शुक्रवार रात एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि यहां काम कर रहे मजदूरों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। कुछ मजदूर तो खुद को बचाने में कामयाब हुए। लेकिन, इस धमाके में चार लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए हैं। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए घटना स्थल पर राहत-बचाव का कार्य जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना स्थल पर डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं और समाजसेवी संगठनों की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने राहत-बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में जिस वक्त धमाका हुआ, करीब 40 मजदूर काम कर रहे थे, उन 40 कर्मचारियों में से ही 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और आग से झुलस गए हैं। वहीं, कई लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। घटनास्थल पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। इस हादसे में घायल हुए लोगों को बठिंडा एम्स में भर्ती कराया गया है और सभी का इलाज जारी है।

हालांकि, धमाका किस कारण हुआ इसके बारे में कोई जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है। वहीं, जिला प्रशासन ने घटना की जांच के लिए निर्देश दे दिए हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि अगर सुरक्षा मानकों के साथ फैक्ट्री मालिक की ओर से खिलवाड़ किया गया होगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बठिंडा एम्स में डॉक्टरों की निगरानी में घायलों को इलाज किया जा रहा है।

बता दें कि 27 मई को अमृतसर के मजीठा रोड बाईपास स्थित डिसेंट एवेन्यू के बाहर एक विस्फोट हुआ है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक के तार किसी आतंकी संगठन से जुड़े थे। मजीठा रोड बाईपास पर स्थित डिसेंट एवेन्यू के बाहर यह विस्फोट मंगलवार सुबह हुआ। यह विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि वहां मौजूद एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अन्य ख़बरें

नर्मदा तट गौरीघाट 85 प्रतिशत भिक्षावृत्ति से हुआ मुक्त, नगर निगम के द्वारा लिया गया स्वच्छता का संकल्प

Newsdesk

*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बालाघाट द्वारा जिला स्तरीय  राष्ट्रशिल्पी प्रमुख जन गोष्ठी (शिक्षक श्रेणी) का आयोजन

Newsdesk

सील-सिग्नेचर GST गायब फिर भी भुगतान जारी कौन दे रहा हरी झंडी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading