August 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

तेरी पत्नी बहुत सुंदर है, तुम उसके लायक नहीं”…तानों से तंग आकर युवक ने किया कुछ ऐसा, छूट गए सबके पसीने

Bareilly News – उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के थाना सिरौली क्षेत्र में एक युवक ग्रामीणों के लगातार तानों से परेशान होकर अपने मकान की छत पर चढ़ गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, क्योंकि लोगों को डर था कि युवक कहीं छत से कूदकर आत्महत्या न कर ले।

पीड़ित युवक, जिसकी पहचान गुरुदेव के रूप में हुई है, की शादी 40 दिन पहले हुई थी। शादी के बाद से ही गांव के कुछ लोग उसे ताने मारते थे कि उसकी पत्नी उससे ज्यादा खूबसूरत है। इसी बात से आहत होकर गुरुदेव शाम करीब 4 बजे अपने घर की छत पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

नीचे उतरने के बाद गुरुदेव ने ग्रामीणों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनके तानों से बहुत परेशान था। ग्रामीणों का कहना था कि उसकी पत्नी उससे कहीं ज्यादा सुंदर है और वह उसके लायक नहीं है, इसलिए उसे अपनी पत्नी को छोड़ देना चाहिए या खुदकुशी कर लेनी चाहिए। गुरुदेव के अनुसार, लोग उसे बदसूरत कहते थे और उसकी पत्नी को उसकी तुलना में बहुत खूबसूरत बताते थे, जिससे उसका ग्रामीणों से अक्सर विवाद होता रहता था।

जानकारी के मुताबिक, गुरुदेव की शादी 40 दिन पहले हुई थी, और तभी से कुछ लोग उसे परेशान कर रहे थे। जब परिजनों ने इस बारे में उन लोगों के घरवालों को बताया, तो भी गुरुदेव को ताने मारना बंद नहीं हुआ। ग्रामीणों के तानों से तंग आकर उसने आत्महत्या करने का फैसला कर लिया था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मकान के चारों तरफ तिरपाल लगवाए ताकि अगर युवक कूद भी जाए तो उसे ज्यादा चोट न लगे। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बचाने के प्रयास किए गए, और काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारने में सफलता मिली।

अन्य ख़बरें

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला, बचाने पहुंचे माता-पिता और बहनों को भी पीटा, चार पर FIR

Newsdesk

घर के पास खड़ी कार के चारों टायर और अलॉय व्हील चोरी, जैक और ईंटों पर छोड़ गए चोर

Newsdesk

चरने गईं 10 भैंसों में से चार चोरी, दो महीने की जांच के बाद घमापुर थाने में FIR

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading