24 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सिक्किम में भूस्खलन से तीन जवानों की मौत, छह लापता

सिक्किम में भूस्खलन से तीन जवानों की मौत, छह जवान लापता

नई दिल्ली, 2 जून। सिक्किम के लाचेन जिले में भारतीय सेना का एक कैंप भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे में सेना के तीन जवानों की मौत हो गई है। सेना ने बताया कि इलाके में तेज बारिश के कारण स्थिति काफी खराब हो गई है। भूस्खलन में लापता जवानों की तलाश में बचाव अभियान जारी है। सेना द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि 1 जून की शाम लगभग 7 बजे, लाचेन जिले के चेटेन इलाके में स्थित भारतीय सेना के सैन्य शिविर पर विनाशकारी भूस्खलन हुआ। मूसलधार बारिश को इस भूस्खलन का कारण माना जा रहा है।

आपदा के तुरंत बाद भारतीय सेना ने त्वरित और साहसिक कार्रवाई करते हुए बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया और विपरीत परिस्थितियों में भी अद्वितीय समर्पण और साहस का परिचय दिया। राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे सैनिकों ने अब तक चार व्यक्तियों को सुरक्षित बचाया है। सेना के मुताबिक, सुरक्षित निकाले गए लोगों को केवल मामूली चोटें आई हैं।

भूस्खलन की इस दुखद घटना के बाद तीन जवानों, हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मनीष ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लाखड़ा के पार्थिव शरीर मिले हैं। बचाव टीमें कठिन भू-भाग और प्रतिकूल मौसम की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में दिन-रात बिना रुके लापता छह कर्मियों की तलाश और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

सेना का कहना है कि इस दुखद क्षण में वह अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर जवानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है। शोक संतप्त परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्राकृतिक आपदा की इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में भी भारतीय सेना अपने सभी कर्मियों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सेना का कहना है कि कर्तव्य के प्रति जवानों की अटूट निष्ठा और जुझारूपन एक बार फिर सामने आया है।

अन्य ख़बरें

भेड़ाघाट में हैलीपैड के लिए प्रस्तावित भूमि से अवैध कब्जा हटाया

Newsdesk

घमापुर-आंबेडकर चौक फ्लाईओवर की उम्मीद जगी, हाईकोर्ट की निगरानी में तेज हुई प्रक्रिया

Newsdesk

गेट बंद होने के बाद घटा नर्मदा का जलस्तर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading