22.7 C
Jabalpur
September 6, 2026
सी टाइम्स
खेल

ऑस्ट्रेलियन ओपन : सितसिपास को हराकर मेदवेदेव फाइनल में

मेलबर्न, 19 फरवरी | विश्व रैंकिग में नंबर-4 रूस के डेनिल मेदवेदेव ने सेमीफाइनल मुकाबले में ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को हराकर शुक्रवार को वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बना ली। टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट – एयूएसओपन डॉट कॉम के अनुसार, मेदवेदेव ने दो घंटे नौ मिनट तक चले मुकाबले में पांचवीं सीड सितसिपास को लगातार सेटों में 6-4, 6-2, 7-5 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

मेदवेदेव का फाइनल में विश्व के नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच से मुकाबला होगा। जोकोविच ने सेमीफाइनल में रूस के क्वालीफायर एस्लान कारात्सेव को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

मेदवेदेव ने मुकाबले में 17 और सितसिपास ने तीन एस लगाए। रूसी खिलाड़ी ने मैच में 46 जबकि सितसिपास ने 19 विनर्स लगाए। मेदवेदेव ने 21 बेजां भूलें की और सितसिपास ने मुकाबले में 30 बेजा भूलें की।

अन्य ख़बरें

हमारी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई, पूरी पारी के दौरान संघर्ष किया: फातिमा सना

Newsdesk

सीनियर मेंस इंटर-डिपार्टमेंट हॉकी: आरएसपीबी ने टीएनपी को 12-1 से हराया, साई और एआईपीएससीबी की लगातार दूसरी जीत

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: श्री चरणी-प्रेमा रावत की जोड़ी का ‘छक्का’, भारत के खिलाफ पाकिस्तान सिर्फ 55 रन पर ढेर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading