28.1 C
Jabalpur
April 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर में मोटरसाइकिल विवाद ने ली छोटे बेटे की जान, आरोप गिरफ्तार

15 अगस्त को जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा था, उसी दौरान जबलपुर जिले के बरगी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक साधारण-सा पारिवारिक विवाद हत्या में बदल गया। मोटरसाइकिल को लेकर शुरू हुई कहासुनी में पिता और बड़े बेटे ने मिलकर छोटे बेटे की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

कैसे हुआ विवाद

गांव निवासी विशन मार्को शाम को बाइक लेकर बरगी घूमने जाना चाहता था। लेकिन उसके बड़े भाई अरविंद मार्को ने उसे बाइक देने से इंकार कर दिया, क्योंकि वह खुद इसे किसी काम में उपयोग करना चाहता था। विशन ने आधे घंटे में लौटने का भरोसा दिया, लेकिन अरविंद ने चाबी अपने पास रख ली। इसी बात पर दोनों भाइयों के बीच विवाद बढ़ गया।

झगड़े के बीच गुस्से में आकर विशन ने घर में रखा पत्थर उठाकर बाइक की टंकी पर पटक दिया। बाइक गिरने से पिता जगदीश मार्को और बड़े भाई अरविंद का गुस्सा और भड़क उठा। दोनों ने घर में रखी लोहे की रॉड निकाली और विशन पर लगातार वार करते रहे, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई।

शव छिपाकर फरार होने की कोशिश

हत्या के बाद पिता-पुत्र ने शव को रात भर घर के अंदर छिपाए रखा। अगले दिन सुबह दोनों गांव छोड़कर फरार होने की फिराक में थे। पड़ोस में रहने वाले मृतक के चाचा राकेश मार्को ने पुलिस को सूचना दी कि उन्होंने पिता और बड़े भाई को मिलकर विशन पर हमला करते देखा है।

बरगी पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया और आरोपियों की तलाश शुरू हुई।

गिरफ्तारी और खुलासा

16 अगस्त की शाम पुलिस को सूचना मिली कि जगदीश और अरविंद मार्को बरबटी गांव बस स्टैंड के पास भागने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि बाइक किश्तों पर खरीदी गई थी, जिसे विशन तोड़ने की कोशिश कर रहा था। इसी गुस्से में उसकी हत्या कर दी गई।

कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ धारा 103 (1), 3 (5) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

भोपाल: होटल व्यवसायी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया

Newsdesk

ऑपरेशन F.A.C.E. के तहत जबलपुर सायबर सेल की कार्यवाही”

Newsdesk

शिक्षक, विद्यार्थियो को पूरी ईमानदारी, लगन और समपर्ण के साथ दें शिक्षा- कलेक्टर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading