27.1 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – मेडिकल अस्पताल की सफाई एजेंसी पर कार्यवाही केवल खानापूर्ति : युवा कांग्रेस

Jabalpur News Today। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर में मरीजों के पैर चूहों द्वारा कुतरे जाने की घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की गंभीर प्रशासनिक लापरवाही उजागर हो गई है। इस मामले में मेडिकल कॉलेज अधीक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रिज़वान अली कोटी और NSUI के प्रदेश प्रवक्ता राहुल रजक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संभागीय उपायुक्त श्रीमती कविता बाटला को ज्ञापन सौंपा।

युवा कांग्रेस और NSUI नेताओं ने कहा कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हाल ही में घटी यह अमानवीय और दुर्भाग्यपूर्ण घटना न केवल मरीजों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है, बल्कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को भी उजागर करती है। प्रत्यक्षदर्शियों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वार्डों में भर्ती मरीजों के पैरों को चूहों ने कुतर दिया, जो व्यवस्थागत विफलता का गंभीर प्रमाण है।

नेताओं का कहना था कि सफाई एजेंसी पर कार्रवाई कर खानापूर्ति की जा रही है, जबकि अधीक्षक की प्रत्यक्ष जिम्मेदारी बनती थी कि वह लगातार निरीक्षण करते और व्यवस्था दुरुस्त रखते। उन्होंने मांग की कि अधीक्षक के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मज़हर उस्मानी, आसिफ इक़बाल, बादल पंजवानी, कपिल भोजक, सागर शुक्ला, एजाज़ अंसारी, फिज्जू खान, सैफ़ मंसूरी, अनुराग शुक्ला, वाजिद क़ादरी, शफी खान, एडवोकेट अयाज़ खान, एडवोकेट जावेद खान, वक़ार खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: रेलवे की पुरानी इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Newsdesk

मध्य प्रदेश: दमोह में सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत

Newsdesk

डी डी धाम संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मालेगांव रांझी में मनाया गया हनुमान प्रकोटउत्सव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading