जल ही जी
शहडोल 3 अप्रैल 2026- ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत शहडोल जिले के समस्त जनपद पंचायतों में जल संरक्षण व संचयन के कार्य किए जा रहे है।
जन अभियान परिषद् के सदस्यों में द्वारा जयसिंहनगर के बसोंहरा और भटीगवांखुर्द में नवांकुर संस्था एवं प्रस्फुटन समितियों के सहयोग से ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल मंदिर( प्याऊ )का शुभारंभ किया गया। जल मंदिर के शुभारंभ से मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित होगी।
साथ ही उपस्थित जनों को जल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए शपथ भी दिलाई गई।


