22.7 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – अपेक्स हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Jabalpur News Today। मेडिकल अस्पताल के सामने स्थित अपेक्स हॉस्पिटल में शनिवार सुबह ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। मृतका डिंडोरी जिले के शहपुरा निवासी थी, जिसे थायराइड की समस्या के चलते भर्ती कराया गया था।

ये है पूरा मामला

शहपुरा निवासी राजदीप सोनी ने बताया कि उनकी पत्नी को थायराइड की समस्या थी। जांच के बाद डॉक्टर भारद्वाज ने ऑपरेशन की सलाह दी थी और अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती होने को कहा था। डॉक्टर संजय यादव की देखरेख में महिला का थायराइड का ऑपरेशन किया गया।

बिगड़ी तबीयत और मौत

परिजनों के मुताबिक ऑपरेशन के बाद से ही महिला की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। शनिवार सुबह डॉक्टरों ने सूचना दी कि महिला को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। इस खबर के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया और डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए।

अस्पताल प्रबंधन का पक्ष

उधर, अपेक्स अस्पताल प्रबंधन ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। अस्पताल के डॉ. संजय यादव ने कहा कि ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा था। ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने पर लगातार इलाज जारी था, लेकिन अचानक आए दिल के दौरे से उसकी मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है और जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है

अन्य ख़बरें

माँ कर्मा देवी चौक का भव्य लोकार्पण, साहू समाज ने जताया गौरव और सम्मान

Newsdesk

डूब क्षेत्र से महज 20 फीट दूरी पर बन रहा स्कूल भवन, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Newsdesk

यादव समाज ने धूमधाम से मनाई राधा अष्टमी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading