September 14, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर – सिंधी कैंप नाले में मिला युवक का शव, कन्या पूजन के अनाउंसमेंट के बाद से था लापता

Jabalpur Crime News Today – जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब सिंधी कैंप नाले में एक युवक का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की।

मृतक की पहचान सूरज चौधरी, निवासी बाबा टोला के रूप में हुई है। जैसे ही परिजन मौके पर पहुंचे और सूरज की लाश देखी, उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

कन्या पूजन के अनाउंसमेंट के बाद लापता

परिजनों ने बताया कि सूरज मंगलवार रात क्षेत्र में कन्या भोज और भंडारे के लिए अनाउंसमेंट करने गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजन पूरी रात उसे ढूंढते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह सिंधी कैंप नाले में उसकी लाश मिलने की सूचना मिली।

परिजनों ने सूरज की मौत पर संदेह जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

हनुमानताल थाना पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने और गवाहों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

अन्य ख़बरें

एक हादसे में खोए परिवार के तीन स्तंभ, फिर बचाई पिता की विरासत, संकेत अग्रवाल की ‘रुद्राक्ष आटा’ तक की संघर्षपूर्ण यात्रा

Newsdesk

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

आवास फाइनेंस कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, विजयनगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading