जबलपुर की भेड़ाघाट पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तेवर ब्रिज के पास घेराबंदी कर स्कूटी से आ रहे सोहन चौधरी, आकाश चौधरी और कुंती उर्फ वंदना चौधरी को पकड़ा। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से बोरियों और डिक्की में रखे 300 पाव देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 28,500 रुपये है। पुलिस ने शराब और परिवहन में इस्तेमाल की गई स्कूटी जब्त कर तीनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


