April 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

त्रिपुरी चौक से हटे सालों पुराने अतिक्रमण; गढ़ा थाना पहली बार सड़क से हुआ दिखाई

जबलपुर। शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सोमवार को त्रिपुरी चौक से छोटी लाइन फाटक तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाए गए। सबसे महत्वपूर्ण कार्रवाई गढ़ा थाना परिसर की बाउंड्रीवाल से लगे वर्षों पुराने मटका दुकानों पर की गई, जिन्हें आज हटवा दिया गया। प्रशासन के अनुसार अवैध कब्जों से थाना सड़क से नजर नहीं आता था और यातायात बाधित रहता था।

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से गढ़ा थाना स्टाफ में खुशी का माहौल है। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटने से मुख्य मार्ग साफ हुआ और नागरिकों को आवागमन में राहत मिलेगी।

संभाग क्रमांक 5 में नालों पर बने अवैध कब्जे भी हटाए गए तथा भंवरताल गार्डन क्षेत्र में भी सफाई व यातायात सुगमीकरण कार्रवाई की गई। मौके पर अतिक्रमण दल और पुलिस कर्मी मौजूद रहे तथा लोगों को सड़क किनारे दुकान न लगाने की समझाइश दी गई।

अन्य ख़बरें

5 घंटे तक तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, आरपीएफ और गोताखोरों ने दबोचा, सैकड़ों चोरी की वारदातों से जुड़ाव की आशंका

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23.21 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, कृषि क्षेत्र को दी कई सौगातें

Newsdesk

5 घंटे तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, कमल की डंडी से लेता रहा सांस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading