April 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मेडिकल कॉलेज गेट के सामने निगम का बुलडोज़र, वर्षों पुराने अतिक्रमण ढहे, सड़क हुई चौड़ी

जबलपुर। मेडिकल कॉलेज गेट के सामने वर्षों से फैले अतिक्रमण पर आखिरकार नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई कर दी। शनिवार सुबह निगम का अतिक्रमण दस्ता जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुँचा और अवैध रूप से खड़ी झोपड़ियों, टीन शेड और दुकानों को ध्वस्त कर दिया। लंबे समय से अस्थाई कब्जे स्थाई दुकानें बन चुके थे, जिनसे सड़क संकरी होकर जाम की समस्या खड़ी हो रही थी।

कार्रवाई के दौरान अफरातफरी

कार्रवाई की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कई कब्जाधारियों ने सामान हटाना शुरू कर दिया, जबकि कुछ लोग खुद ही टीन-टप्पर हटाने लगे ताकि नुकसान से बच सकें। मौके पर किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

स्थानीयों को मिली राहत

अतिक्रमण हटने के बाद सड़क चौड़ी और खुली नज़र आने लगी है। स्थानीय निवासियों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि मेडिकल गेट क्षेत्र में वर्षों से अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक जाम और भीड़भाड़ की स्थिति बनी रहती थी। अब मरीजों और आम लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।

ऑटो चालकों पर भी कार्रवाई की मांग

हालांकि नागरिकों ने यह भी कहा कि सड़क पर अव्यवस्था की एक बड़ी वजह ऑटो चालकों की मनमानी भी है। वे सवारी के इंतजार में सड़क के बीच में वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है। लोगों ने मांग की है कि अब जब अतिक्रमण हटा दिया गया है, तो यातायात व्यवस्था सुधरने के लिए ऑटो चालकों पर भी कार्रवाई की जाए और कड़ाई से पार्किंग नियम लागू किए जाएँ।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में अतिक्रमण हटाने की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी, ताकि यातायात और नागरिक सुविधाओं में सुधार किया जा सके।

अन्य ख़बरें

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

Newsdesk

विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading