30.5 C
Jabalpur
April 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

रांझी में नाबालिग छात्र पर चाकू से हमला, ₹500 मांगने पर हुआ विवाद, आरोपी फरार

जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में बीती रात एक नाबालिग छात्र पर चाकू से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार घायल छात्र ओमप्रताप सिंह (17 वर्ष) बड़ा पत्थर क्षेत्र का निवासी है और कक्षा 11वीं में पढ़ता है।

घटना रात करीब 9 बजे की है, जब ओमप्रताप राहुल स्टेशनरी के सामने पेटीस की दुकान पर नाश्ता कर रहा था। तभी बड़ा पत्थर निवासी सुब्बी उर्फ मौलिक सैय्यद वहां पहुँचा और छात्र से ₹500 खर्चा देने की मांग की।

ओमप्रताप ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए चाकू निकाल लिया। उसने पहले छात्र के दाहिने पैर पर हमला किया। छात्र मौके से भागने की कोशिश कर ही रहा था कि आरोपी ने दोबारा उस पर हमला किया और उसके बाएं कंधे में चोट पहुँचा दी।

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल छात्र को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ उसका इलाज जारी है।

पीड़ित की शिकायत पर रांझी पुलिस ने आरोपी सुब्बी उर्फ मौलिक सैय्यद के खिलाफ धारा 296(बी), 119(1), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी पहले भी गुंडागर्दी कर चुका है और क्षेत्र में आतंक बना रखा है। नागरिकों ने पुलिस से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

अन्य ख़बरें

सिहोरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: कार से 24 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

बंगाली क्लब मार्केट में भीषण आग: म्यूजिक पैलेस से शुरू होकर कपड़ों की दुकान तक फैली, 6 घंटे बाद काबू

Newsdesk

बरेला के कोसम घाट में पारिवारिक विवाद बना जानलेवा, नाबालिग बेटे ने पिता की जान ली

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading