30.5 C
Jabalpur
April 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नई दिल्ली : लाल किले के पास कार में धमाका, तीन गाड़ियों में लगी आग

नई दिल्ली, 10 नवंबर । देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम को धमाके की आवाज सुनाई देने के बाद अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, लालकिला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास यह धमाका हुआ है।

दमकल विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में धमाके की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं।

बताया जा रहा है कि कार में धमाके के बाद वहां खड़ी तीन अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई। दमकल विभाग ने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में कॉल प्राप्त हुई। कॉल मिलने के तुरंत बाद टीम को मौके पर भेजा गया।

इस घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है। पूरे एरिया को पुलिस द्वारा कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है। साथ ही, सामान्य गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है।

शुरुआती जांच में दिल्ली पुलिस का कहना है कि पार्क की गई कार में यह ब्लास्ट हुआ है। सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। अभी तक दमकल की करीब 15 गाड़ियां घटनास्थल पर रवाना की गई हैं।

आपको बताते चलें, लाल किला क्षेत्र दिल्ली के सबसे ज्यादा व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाकों में से एक है। शाम के समय इस इलाके में अच्छी खासी भीड़ होती है। शाम के समय स्थानीय बाजार गुलजार होते हैं। बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने भी पहुंचते हैं।

अन्य ख़बरें

सिहोरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: कार से 24 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

बंगाली क्लब मार्केट में भीषण आग: म्यूजिक पैलेस से शुरू होकर कपड़ों की दुकान तक फैली, 6 घंटे बाद काबू

Newsdesk

बरेला के कोसम घाट में पारिवारिक विवाद बना जानलेवा, नाबालिग बेटे ने पिता की जान ली

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading