37.5 C
Jabalpur
April 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

पुणे: फॉर्च्यूनर में दोस्त की गोली मारकर हत्या, चार अपराधी गिरफ्तार

पुणे, 15 नवंबर । महाराष्ट्र के पुणे में दोस्त ने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधी फरार हो गए थे। लेकिन, पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 12 नवंबर को शाम करीब 8 बजे कारोबारी नितिन गिलबिले अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठे थे। तभी हमलावरों ने उन पर गोली चलाई। नितिन को गाड़ी से बाहर खींचकर सड़क पर फेंका और उसी फॉर्च्यूनर के पहियों तले कुचलकर फरार हो गए। पूरी घटना पास के सीसीटीवी में कैद हो गई।

पुलिस ने फुटेज के आधार पर तलाश शुरू की। डीसीपी मारुती जगताप के नेतृत्व में टीम ने अमित पठारे, विक्रांत ठाकुर, सुमित पटेल और आकाश पठारे को पुणे के अलग-अलग इलाकों से पकड़ा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पूछताछ में अपराधियों ने कबूल किया कि नितिन से जमीन के कारोबार में पैसे के लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ था। बदला लेने के लिए उन्होंने हत्या की योजना बनाई। पहले गोली मारी, फिर लाश को गाड़ी से कुचला, ताकि हादसे का रूप दिया जा सके।

पुलिस ने अपराधियों से हत्या में इस्तेमाल फॉर्च्यूनर गाड़ी भी बरामद कर ली। तकनीकी जांच और गवाहों के बयान से अपराधियों तक पहुंच बनाई गई।

पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने कहा कि यह सुनियोजित हत्या थी। सभी आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। उन पर हत्या, साजिश और सबूत मिटाने के आरोप लगाए गए हैं।

वहीं, नितिन का परिवार सदमे में है। उन्होंने कहा कि नितिन ईमानदार कारोबारी थे। पुलिस से जल्द न्याय की उम्मीद है। नितिन के परिवारवालों ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। किसी को भी छोड़ा नहीं जाना चाहिए। हमें न्याय चाहिए।

पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने और इलाके में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को देने की अपील की है, ताकि ऐसी वारदातों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

अन्य ख़बरें

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा  राष्ट्रगीत  ‘‘वंदे मातरम’’ एवं राष्ट्रगान ‘‘जन-गण-मन’’ का किया गया  गायन

Newsdesk

सिहोरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: कार से 24 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

बंगाली क्लब मार्केट में भीषण आग: म्यूजिक पैलेस से शुरू होकर कपड़ों की दुकान तक फैली, 6 घंटे बाद काबू

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading