April 6, 2026
सी टाइम्स
वीडियो

जबलपुर में रिश्वतखोरी पर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: बिजली विभाग के जेई और कंप्यूटर ऑपरेटर 7 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए

जबलपुर। बिजली विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के विजयनगर स्थित कार्यपालन अभियंता कार्यालय, उखरी रोड में की गई, जहां लोकायुक्त टीम ने जूनियर इंजीनियर वरुण कुमार दरबे और कंप्यूटर ऑपरेटर विनोद कोरी को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

शिकायतकर्ता गौरीशंकर यादव, निवासी गोहलपुर नर्मदा नगर ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनसे नए बिजली कनेक्शन के नाम पर 8 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की योजना बनाई और जाल बिछाया।

जूनियर इंजीनियर वरुण दरबे के इशारे पर जैसे ही विनोद कोरी ने रिश्वत की रकम ली, लोकायुक्त टीम ने तुरंत छापा मारकर दोनों को पकड़ लिया। जब्त की गई राशि को रासायनिक परीक्षण में सत्यापित किया गया, जिसमें नोटों पर लगे पाउडर से रिश्वतखोरी की पुष्टि हुई।

लोकायुक्त police ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों की कार्यशैली में लंबे समय से अनियमितताएं और रिश्वतखोरी शामिल रही है। लोकायुक्त टीम अब उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और अन्य रिश्वत के मामलों की भी जांच कर रही है।

इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है और आम जनता ने लोकायुक्त टीम के इस कदम की सराहना की है।

अन्य ख़बरें

गुरन्दी बाजार में भीषण अग्निकांड, कबाड़ दुकानों में मची तबाही; 6 से 7 दमकलों ने पाया काबू

Newsdesk

जीआरपी थाना जबलपुर में सेवा और सद्भाव का अनूठा आयोजन, यात्रियों को बैठाकर कराया गया भोजन

Newsdesk

गढ़ा छोटी बजरिया में असामाजिक तत्वों का आतंक, घर पर पथराव कर जानलेवा हमले की कोशिश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading