नई दिल्ली। केंद्र सरकार का उद्देश्य है कि देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो, लोगों को पोषक भोजन मिले और खेती किसानों के लिए लाभकारी व्यवसाय बने। यह बात केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को एशियन सीड कांग्रेस 2025 के उद्घाटन के मौके पर कही। उन्होंने बताया कि सरकार प्रति हेक्टेयर उत्पादकता बढ़ाने, किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने और लागत घटाने पर जोर दे रही है।
चौहान ने निजी क्षेत्र से सस्ते और उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने की अपील की और जलवायु परिवर्तन के अनुरूप जैव-संशोधित फसलों के विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जीनोम एडिटिंग तकनीक से विकसित दो नए धान के किस्मों से 19–40% उत्पादन बढ़ेगा और जल व कार्बन उत्सर्जन की बचत होगी। साथ ही सस्ती जांच प्रणाली और बीजों की गुणवत्ता सुधार के लिए सरकारी-निजी साझेदारी की बात कही।


