April 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

बंगाल: भारतीय जलसीमा में 79 बांग्लादेशी मछुआरे गिरफ्तार, 3 नावें जब्त

कोलकाता। भारतीय तटरक्षक बल ने 15 और 16 नवंबर को भारतीय जलसीमा में घुसी तीन बांग्लादेशी मछली पकड़ने वाली नौकाओं को पकड़कर 79 मछुआरों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि ये नावें अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) से करीब दो समुद्री मील अंदर भारतीय विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (EEZ) में अवैध रूप से मछली पकड़ रही थीं।

तटरक्षक जहाज अमृत कौर और कमला देवी ने इन नौकाओं को रोका और तलाशी ली। किसी के पास भारतीय जलसीमा में मछली पकड़ने की अनुमति नहीं थी। नावों को पकड़कर पश्चिम बंगाल के फ्रेजरगंज लाया गया और पुलिस के हवाले किया गया। यह कार्रवाई भारत के समुद्री हितों की सुरक्षा और अवैध मछली पकड़ने पर अंकुश लगाने की दिशा में तटरक्षक बल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

अन्य ख़बरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर ने ट्रंप की ‘धमकी’ को बताया ‘शोर’, होर्मुज पर सहयोगी देशों से बातचीत का दिलाया भरोसा

Newsdesk

ताजिकिस्तान रिपब्लिक के विदेश मंत्री से मिले सीबी जॉर्ज

Newsdesk

इंसाफ की दहलीज पर ‘खूनी जंग’: वकील ने वकील पर किया जानलेवा हमला, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading