April 3, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

ओमती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उड़िया मोहल्ला में शातिर बदमाश देशी पिस्टल व कारतूस सहित गिरफ्तार

जबलपुर। ओमती थाना पुलिस ने देर रात एक शातिर बदमाश को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक सुजुकी जिक्सर मोटरसाइकिल जप्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल ने बताया कि रात में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़िया मोहल्ला, ओमती नाला के पास एक युवक अपने पास पिस्टल रखकर किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों की घेराबंदी की।

इसी दौरान मुखबिर के बताए हुलिए का एक युवक बाइक पर बैठा दिखाई दिया। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम तरुण उर्फ अमन सोनकर (19 वर्ष), निवासी रानीताल, देशी कलारी के पास, लार्डगंज बताया।

तलाशी के दौरान युवक के लोवर में कमर के दाहिनी ओर एक देसी पिस्टल मिली। हथियार खोलकर चेक करने पर उसकी मैगजीन में एक जिंदा कारतूस लोड मिला। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से मोटरसाइकिल भी जप्त की है।

पुलिस ने तरुण उर्फ अमन सोनकर के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से यह भी पूछताछ की जा रही है कि हथियार कहां से लाया गया और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से करने वाला था।

पकड़ में शामिल पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक शिवगोपाल, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक महेन्द्र, आरक्षक अंकेश, राजवीर और मनीष बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम के तत्परता से आरोपी को हथियार सहित दबोचने में सफलता मिली।

ओमती पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

उज्जैन धर्म के साथ विज्ञान की नगरी: सीएम मोहन यादव

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार की आरक्षण को खत्म करने की साजिश: कमलनाथ

Newsdesk

कटनी के भाजपा विधायक संजय पाठक पर हाईकोर्ट सख्त: दांडिक अवमानना का मामला दर्ज करने के आदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading