28.1 C
Jabalpur
April 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर: बेलबाग क्षेत्र में फड़बाज़ अप्पा सोनकर सहित 5 जुआरी गिरफ्तार, 15,700 रुपये नकद और 52 ताश पत्ते जप्त

जबलपुर। बेलबाग थाना क्षेत्र में चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फड़बाज़ अप्पा सोनकर सहित पांच जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 52 ताश के पत्ते और 15,700 रुपये नगद मौके से जप्त किए। जुआ एक्ट के तहत सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

नगर पुलिस अधीक्षक रांझी सतीष कुमार साहू ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि रविदास आश्रम के पास एक मकान में अप्पा सोनकर द्वारा जुआ संचालित किया जा रहा है। सूचना पर तुरंत बेलबाग और गोहलपुर थाना प्रभारियों को टीम सहित रेड करने के निर्देश दिए गए।

थाना प्रभारी बेलबाग राजकुमार खटीक और थाना प्रभारी गोहलपुर रितेश पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भानतलैया में रविदास आश्रम के सामने स्थित मकान पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर तीन जुआरियों को मौके से पकड़ लिया गया।

पकड़े गए जुआरियों के नाम—

1. रितेश नायक (51 वर्ष) निवासी बड़ा फुहारा, लार्डगंज


2. सोहेल अख्तर (49 वर्ष) निवासी गली नंबर 01, मक्का नगर


3. अनूप सोनकर (36 वर्ष) निवासी पानी टंकी के पास, घमापुर



पूछताछ में जुआरियों ने बताया कि वे भूरा सोनकर के मकान में ‘जुआ मन्ना’ खेल रहे थे और फड़ की नाल अप्पा सोनकर द्वारा ली जाती है। इसके आधार पर मकान मालिक भूरा उर्फ राजा सोनकर (42 वर्ष) और नाल लेने वाला अभिषेक उर्फ अप्पा सोनकर (29 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

भागने वाले दो अन्य जुआरियों की पहचान—

अभिषेक जैन, निवासी गढ़ा फाटक

कोदू, निवासी दमोह नाका


दोनों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ धारा 3, 4 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। अधिकारी के मुताबिक इलाके में जुआ और अवैध गतिविधियों पर निगरानी और कड़ी की जाएगी।

अन्य ख़बरें

भोपाल: होटल व्यवसायी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया

Newsdesk

ऑपरेशन F.A.C.E. के तहत जबलपुर सायबर सेल की कार्यवाही”

Newsdesk

शिक्षक, विद्यार्थियो को पूरी ईमानदारी, लगन और समपर्ण के साथ दें शिक्षा- कलेक्टर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading