April 9, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

बरेला के पहाड़ी खेड़ा में 80 वर्षीय वृद्धा पर हमला, घर में घुसकर रस्सी से बांधा, जमकर मारपीट, जमीनी विवाद का मामला

जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र के पहाड़ी खेड़ा में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां अज्ञात बदमाशों ने 80 वर्षीय वृद्धा तेजाबाई के घर में घुसकर उन्हें रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया और बेरहमी से मारपीट की। घटना की जानकारी सुबह उस वक्त हुई, जब पड़ोसियों ने वृद्धा को लहूलुहान हालत में घर के भीतर पड़ा देखा। तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और वृद्धा को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, तेजाबाई अकेली रहती थीं। सुबह घर का दरवाज़ा आधा खुला देखकर पड़ोसियों को शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो वृद्धा खून से लथपथ थीं और उनके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हो सकता है। पुलिस को शक है कि किसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है।

थाना बरेला पुलिस ने वृद्धा के बयान और घटनास्थल की स्थिति के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में जुट गई है और आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

वृद्धा की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी वारदातें पहले कभी नहीं हुई थीं और वे आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

5 घंटे तक तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, आरपीएफ और गोताखोरों ने दबोचा, सैकड़ों चोरी की वारदातों से जुड़ाव की आशंका

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23.21 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, कृषि क्षेत्र को दी कई सौगातें

Newsdesk

5 घंटे तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, कमल की डंडी से लेता रहा सांस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading