28.1 C
Jabalpur
April 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: बुरहानपुर जिले के लालबाग थाना क्षेत्र में शिव मंदिर में तोड़फोड़, ग्रामीण आक्रोशित

बुरहानपुर, 29 नवंबर । मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में शिव मंदिर में शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की है। इस घटना के सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। हालात को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुरहानपुर जिले के लालबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरोदा गांव में शनिवार सुबह शिव मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई। यह तब पता चला जब शनिवार की सुबह शिव मंदिर में महिलाएं पूजा करने पहुंचीं। शरारती तत्वों ने शिवलिंग, कलश और मंदिर के अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचाया है।

जानकारी मिलते ही गांव के लोग मंदिर पहुंच गए और उन्होंने इस घटना पर गहरा रोष जाहिर किया। मंदिर में तोड़फोड़ के कारण हालात तनावपूर्ण बन गए।

घटना की जानकारी मिलने और हालात तनावपूर्ण होने की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल सीएसपी, एसडीएम, तहसीलदार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और चार थानों का पुलिस बल गांव में तैनात किया गया। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

मंदिर में शरारती तत्वों की ओर से किए गए कृत्य के बाद जो तस्वीर सामने आई है, उसमें सब पता चल रहा है कि मंदिर में तोड़फोड़ की गई। इसके साथ ही, मंदिर के अंदर रखी पूजन आदि की सामग्री को बाहर फेंका गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने मंदिर के साथ-साथ आसपास के किसानों के खेतों को भी नुकसान पहुंचाया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान की जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर है। इस घटनाक्रम को किन लोगों ने अंजाम दिया है, इसकी तहकीकात की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है, वह गांव के हैं अथवा बाहर के।

अन्य ख़बरें

भोपाल: होटल व्यवसायी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया

Newsdesk

ऑपरेशन F.A.C.E. के तहत जबलपुर सायबर सेल की कार्यवाही”

Newsdesk

शिक्षक, विद्यार्थियो को पूरी ईमानदारी, लगन और समपर्ण के साथ दें शिक्षा- कलेक्टर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading