April 6, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

कोचिंग जाती छात्रा से मोबाइल झपटा, बाइक सवार दो बदमाश मौके से फरार घटना CCTV में कैद, पुलिस तलाश में जुटी

जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर मोबाइल झपटमारी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। खलासी लाइन ओमती निवासी 16 वर्षीय छात्रा कनिष्का कोरी अपनी सहेलियों के साथ पैदल कांचघर स्थित कोचिंग क्लास जा रही थी। रास्ते में वह मोबाइल पर बात कर रही थी। जैसे ही वह गणेश ज्वेलर्स दुकान के पास पहुंची, उसी समय घरमर चौक की ओर से मुंह पर कपड़ा बांधे दो युवक मोटरसाइकिल पर पहुंचे और तेज रफ्तार में हाथ से मोबाइल झपटकर शीतला माई की ओर फरार हो गए।

अचानक हुई इस वारदात से छात्रा बुरी तरह घबरा गई और तुरंत घमापुर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज जब्त कर आरोपियों की पहचान की कोशिश तेज कर दी गई है।

दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि छात्र-छात्राओं सहित आम नागरिक सुरक्षित महसूस कर सकें।

अन्य ख़बरें

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

Newsdesk

विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading