28.1 C
Jabalpur
April 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

ग्राम निगरी में उल्टी-दस्त से हड़कंप, 62 लोग प्रभावित; स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई से सभी अब स्वस्थ

जबलपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम निगरी (बाजार मोहल्ला) में शुक्रवार देर रात अचानक उल्टी-दस्त के कई मामले सामने आने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुँची और घर-घर सर्वे कर उपचार दिया। पीड़ित सभी लोग अब पूर्णतः स्वस्थ बताए जा रहे हैं। टीम अभी भी गाँव में ही रुकी हुई है और लगातार निगरानी कर रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि रात में मिली सूचना के बाद मुख्य विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि भटनागर के नेतृत्व में टीम ने तुरंत निगरी पहुँचकर स्थिति संभाली। जाँच में 62 लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित पाए गए।

चार मरीजों को एहतियातन मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता के तौर पर चार मरीजों—

निम्मी बाई पटेल (52)

शिवकुमार पटेल (40)

आलोक पटेल (14)

ज्योति श्रीपाल (32)


को मेडिकल कॉलेज, जबलपुर रेफर किया, जहाँ उनकी हालत अब सामान्य है।

पेयजल के दूषित होने से फैला संक्रमण

जाँच में पता चला कि पेयजल आपूर्ति वाली पाइपलाइन के वाल्व में लीकेज था, जिसके कारण लंबे समय से गड्ढे में पानी जमा हो रहा था। इसी दूषित जल से संक्रमण फैला। पानी में फंगस भी पाई गई।

सीएमएचओ ने बताया कि प्रभावित वाल्व की पानी सप्लाई बंद करा दी गई है और सरपंच तथा सचिव को पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने पानी के नमूने लेकर जाँच शुरू कर दी है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम गाँव में तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

अन्य ख़बरें

भोपाल: होटल व्यवसायी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया

Newsdesk

ऑपरेशन F.A.C.E. के तहत जबलपुर सायबर सेल की कार्यवाही”

Newsdesk

शिक्षक, विद्यार्थियो को पूरी ईमानदारी, लगन और समपर्ण के साथ दें शिक्षा- कलेक्टर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading