28.1 C
Jabalpur
April 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

खुशी में हुई फायरिंग से दुल्हन के चचेरे भाई की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार

गोवा में प्रेमिका के साथ शादी करने आया था युवक, हत्या कर शव जंगल में फेंका

पटना। बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र स्थित थानुआ गांव में रविवार रात एक शादी समारोह खुशी से मातम में बदल गया, जब हर्ष फायरिंग में दुल्हन के चचेरे भाई नंदन कुमार सिंह की गोली लगने से मौत हो गई।

नंदन, जो बक्सर जिले के रहने वाले और विश्रामपुर मध्य विद्यालय में शिक्षक थे, अपने चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आए थे। रात करीब 1 बजे बारात के दौरान अचानक हुई फायरिंग में उन्हें गंभीर गोली लगी। परिजन उन्हें तत्काल नारायण मेडिकल कॉलेज, जमुहार ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपियों को पकड़ने की बजाय पुलिस ने दुल्हन पक्ष के लगभग 10 लोगों को थाने में बैठाए रखा, उनके मोबाइल छीन लिए और “मामला रफा-दफा करने” का दबाव बनाया।

इस बीच, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं और अपराध में इस्तेमाल पिस्तौल भी बरामद की गई है। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि फरार सहयोगियों की पहचान कर छापेमारी जारी है।

अन्य ख़बरें

भोपाल: होटल व्यवसायी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया

Newsdesk

ऑपरेशन F.A.C.E. के तहत जबलपुर सायबर सेल की कार्यवाही”

Newsdesk

शिक्षक, विद्यार्थियो को पूरी ईमानदारी, लगन और समपर्ण के साथ दें शिक्षा- कलेक्टर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading