April 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अखिलेश यादव ने इंडिगो एयरलाइंस को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

नई दिल्ली, 8 दिसंबर। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट लगातार कैंसिल होने और किराए बढ़ाने को लेकर राजनीति तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा इंडिगो एयरलाइंस के सामने झुक गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी के साथ-साथ राष्ट्र-विवादित पार्टी भी है, जहां विवाद करना हो इनके लोग सबसे आगे रहते हैं।

भाजपा केवल जनता को बेवकूफ बनाकर राज करना चाहती है, जनता की समस्या दूर नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जब भी देश में कुछ होता है कि एयरलाइंस के टिकट का दाम बढ़ जाता है, इनको रोकने के लिए सरकार कोई उपाय नहीं करती है। सबको याद है कि प्रयागराज में जब महाकुम्भ लगा था तो लोगों को कितने रुपए में टिकट खरीदनी पड़ी थी, इसके साथ ही पहलगाम के समय भी कितनी महंगी टिकट थी।

अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा एयरलाइंस के सामने छूक गई है और जनता की समस्या दूर करने के बजाय एयरलाइंस का साथ दे रही है। इसका कुछ न कुछ कारण होगा, वो जनता के सामने आना चाहिए। जनता एयरपोर्ट पर परेशान हो रही है, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है, एयरलाइंस की मनमानी को रोकने वाला अभी कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि आने वाले समय में एयरलाइंस में कोई गरीब भी बैठकर यात्रा कर सकता है, लेकिन उस वादे को भूला दिया गया है।

आज सामान्य आदमी भी बैठने के लिए 10 बार सोच रहा है। दिन प्रतिदिन एयरलाइंस अपना किराया बढ़ा दे रही है, जिससे लोग अब एयरलाइंस से यात्रा नहीं करने से बचना चाहते हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि आज देश में पूंजीवादी लोग हावी हो गए हैं, जिससे देश के हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं और इसको बचाने वाला कोई नहीं है। गरीब की समस्याएं भी नहीं सुनी जा रही हैं। आज हर जगह भाजपा के नेता बैठे हैं और अपनी जेब भर रहे हैं। चुनाव के समय भाजपा ने जितने भी वादे जनता से किए थे, सब चुनाव के साथ ही खत्म हो गए हैं। 

अन्य ख़बरें

प्रेम जाल में फंसाकर युवक से लाखों रुपए की वसूली, जहर पिलाकर हत्या की कोशिश

Newsdesk

‘धुरंधर’, ‘केरल स्टोरी’ व ‘कश्मीर फाइल्स’ का जिक्र कर कांग्रेस पर भड़के पीएम मोदी, लगाया झूठा नैरेटिव फैलाने का आरोप

Newsdesk

दिल्ली में एलपीजी संकट की अफवाहें खारिज, सरकार बोली- आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading