28.5 C
Jabalpur
April 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

राजीव नगर में युवक की संदिग्ध मौत: घर के सामने मारपीट के बाद सुबह मृत मिला अंकित ठाकुर, पुलिस ने शुरू की जांच

जबलपुर। शहर के राजीव नगर इलाके में 28 वर्षीय युवक अंकित ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। रविवार रात दो युवकों ने उसके घर के सामने मारपीट की, जिसके बाद सोमवार सुबह अंकित मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

रात 11:30 बजे घर के सामने हमला

परिजनों के अनुसार रविवार देर रात करीब 11:30 बजे अंजुल ठाकुर, सौरभ और यश नामक युवक घर के सामने पहुंचे और अंकित से विवाद कर लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पड़ोसी बाहर आए तो आरोपी भाग निकले। परिजन अंकित को घर ले आए और सुला दिया।

सुबह नहीं उठा तो हुआ घटना का खुलासा

सोमवार सुबह लगभग 10 बजे जब अंकित नहीं उठा तो उसकी मां कमरे में गई। उसने देखा कि अंकित मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पहले भी हुआ था जानलेवा हमला

अंकित की मां ने बताया कि 25 नवंबर को भी इन्हीं युवकों ने अंकित पर चाकू से हमला किया था, जिसमें वह बुरी तरह घायल हुआ था। परिजनों का कहना है कि आरोपी आए दिन दबदबा बनाए रखने के लिए मारपीट करते थे।

झगड़ा शराब के नशे में हुआ था विवाद

घटना से कुछ देर पहले अंकित अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था और आरोपी भी वहीं मौजूद थे। माना जा रहा है कि नशे में अंकित और अंजुल के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने घर के सामने दोबारा हमला किया।

पुलिस आरोपियों की तलाश में

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी मानस द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पड़ोसियों द्वारा मारपीट की बात सामने आई है।

टीआई ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। फिलहाल अंजुल, सौरभ और यश की तलाश की जा रही है।

राजीव नगर में हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

भोपाल: होटल व्यवसायी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया

Newsdesk

ऑपरेशन F.A.C.E. के तहत जबलपुर सायबर सेल की कार्यवाही”

Newsdesk

शिक्षक, विद्यार्थियो को पूरी ईमानदारी, लगन और समपर्ण के साथ दें शिक्षा- कलेक्टर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading