28.5 C
Jabalpur
April 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

बेटे के व्यवहार में अचानक बदलाव, चर्च जाने लगा छात्र, पिता ने स्कूल शिक्षिका और फादर पर ब्रेनवॉश का लगाया गंभीर आरोप, पुलिस जांच शुरू

जबलपुर। अधारताल क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नीट की तैयारी कर रहा एक छात्र अचानक चर्च जाने लगा और घर-परिवार से टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। छात्र नीलम शर्मा के पिता सत्यनारायण शर्मा ने अधारताल थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनके बेटे के व्यवहार में आए इस बदलाव के पीछे सेंट जेवियर स्कूल की शिक्षिका पलक सिंह और दो फादर्स का प्रभाव है, जो कथित रूप से उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे।

पिता ने बताया कि वर्ष 2024 में बोर्ड परीक्षा के बाद नीलम शर्मा ने NEET की तैयारी शुरू की, लेकिन उसी दौरान वह अचानक चर्च जाने लगा। जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो उसका व्यवहार पूरी तरह बदल गया। शिकायत के अनुसार, छात्र ने न सिर्फ घर में लगे देवी-देवताओं के चित्र फाड़ दिए, बल्कि एक मूर्ति भी तोड़ दी। पिता का कहना है कि चर्च जाने से रोकने पर वह परिजनों के साथ हाथापाई की कोशिश तक कर चुका है।

शिकायतकर्ता सत्यनारायण शर्मा अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की पदाधिकारी प्रीति धनधारिया के साथ थाने पहुंचे और स्कूल की शिक्षिका सहित संबंधित फादर्स पर कार्रवाई की मांग की। पिता का आरोप है कि उनके बेटे पर इतना प्रभाव पड़ा है कि वह घर के अंदर का दरवाज़ा तक तोड़ने की कोशिश कर चुका है और घरवालों से बातचीत तक नहीं कर रहा।

अधारताल थाना पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर ली है और मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी संबंधित पक्षों से बातचीत कर रही है और आरोपों की सत्यता की जांच में जुटी है।

परिवार फिलहाल अपने बेटे की मानसिक स्थिति और सुरक्षा को लेकर चिंतित है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

भोपाल: होटल व्यवसायी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया

Newsdesk

ऑपरेशन F.A.C.E. के तहत जबलपुर सायबर सेल की कार्यवाही”

Newsdesk

शिक्षक, विद्यार्थियो को पूरी ईमानदारी, लगन और समपर्ण के साथ दें शिक्षा- कलेक्टर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading