April 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्यप्रदेश में IAS संतोष वर्मा पर बड़ी कार्रवाई, बर्खास्तगी की सिफारिश; फर्जी दस्तावेज़ों से प्रमोशन का आरोप

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने विवादों में घिरे IAS संतोष वर्मा के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए उनकी सेवा समाप्ति (बर्खास्तगी) की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी है। सरकारी बयान के अनुसार, विभागीय जांच में पाया गया कि वर्मा ने फर्जी और जाली दस्तावेज़ तैयार कर राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS में प्रमोशन हासिल किया था।

जांच में यह भी सामने आया कि उन्होंने मनगढंत इंटीग्रिटी सर्टिफिकेट लगाया और अदालतों में दर्ज मामलों से जुड़े फर्जी आदेश तैयार करवाए। शो-कॉज नोटिस के जवाब को असंतोषजनक मानते हुए सरकार ने उन्हें ऑल इंडिया सर्विसेज (डिसिप्लिन एंड अपील) रूल्स, 1969 के तहत चार्जशीट करने का निर्णय लिया।

वर्मा हाल ही में अपने उत्तेजक और विवादित भाषणों के कारण भी सुर्खियों में रहे, जिसे सरकार ने गंभीर कदाचार माना। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्हें कृषि विभाग में उप सचिव पद से हटाकर GAD पूल में अटैच कर दिया गया है।

अब अंतिम निर्णय केंद्र सरकार करेगी।

अन्य ख़बरें

मुख्यमंत्री छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलती रहेगी जेड प्लस सुरक्षा, बिहार गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Newsdesk

जिला, नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही निष्पक्ष और कर्तव्यनिष्ठा के परिचायक – आम जनमानस

Newsdesk

निगमायुक्त ने किया निगम मुख्यालय का औचक निरीक्षण, जनसुविधाओं और नवाचारों पर फोकस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading