April 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर पुलिस की बड़ी पहल: 78 गुम-चोरी हुए मोबाइल मालिकों को लौटाए, साइबर फ्रॉड से बचाव को लेकर भी किया जागरूक

जबलपुर पुलिस साइबर सेल की सहायता से शहर में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की लगातार रिकवरी कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुँचाने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में हाल ही में पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से 78 ऐसे मोबाइल फोन बरामद किए गए, जो चोरी हो गए थे या कहीं गुम हो गए थे। इन सभी मोबाइलों को पहचान कर उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि मोबाइल वितरण कार्यक्रम के साथ-साथ साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी और अन्य साइबर फ्रॉड के तरीकों से बचने के लिए जरूरी सावधानियाँ और जानकारी दी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य तकनीक के माध्यम से अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम जनता को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग बनाना है।

अन्य ख़बरें

मुख्यमंत्री छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलती रहेगी जेड प्लस सुरक्षा, बिहार गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Newsdesk

शादी का झांसा, शोषण और गर्भपात के आरोप, पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

Newsdesk

जिला, नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही निष्पक्ष और कर्तव्यनिष्ठा के परिचायक – आम जनमानस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading