April 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

घटिया मिठाइयों की बिक्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, बालाजी मिष्ठान में रसगुल्लों में मिले कीड़े

जबलपुर के तिलहरी क्षेत्र में संचालित बालाजी मिष्ठान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दबिश देकर मिठाई दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिससे खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें गोपनीय रूप से सूचना प्राप्त हुई थी कि तिलहरी स्थित बालाजी मिष्ठान में घटिया गुणवत्ता वाली मिठाइयों का विक्रय किया जा रहा है। सूचना के आधार पर उड़नदस्ते की टीम तत्काल दुकान पर पहुंची और निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि रसगुल्लों में कीड़े लगे हुए थे, जो उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकते थे। इसके अलावा अन्य मिठाइयों की गुणवत्ता पर भी संदेह जताया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई करते हुए विभिन्न मिठाइयों के सैंपल लिए हैं। साथ ही दुकान संचालक के खिलाफ नियमानुसार विधिवत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

मुख्यमंत्री छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलती रहेगी जेड प्लस सुरक्षा, बिहार गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Newsdesk

शादी का झांसा, शोषण और गर्भपात के आरोप, पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

Newsdesk

जिला, नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही निष्पक्ष और कर्तव्यनिष्ठा के परिचायक – आम जनमानस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading