April 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

ई-रिक्शा–बाइक टक्कर के बाद बीच सड़क युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 टीमें गठित

जबलपुर। शहर में रविवार शाम एक मामूली सड़क विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया। ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर के बाद हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शाम करीब 5.30 बजे आईबीटी क्षेत्र में कॉफी हाउस के सामने हुई, जहां बीच सड़क पर ऑटो चालक पवन अहिरवार पर हमला कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक पवन अहिरवार की एक सफेद एक्टिवा सवार से टक्कर हो गई थी। टक्कर के बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान बाइक सवार और उसके एक साथी ने मिलकर पवन पर हमला किया और उसके गले पर चाकू से वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी पवन को लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल पवन अहिरवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पवन अहिरवार (40) माढ़ोताल थाना क्षेत्र के राजीव नगर का निवासी था और ई-रिक्शा चलाकर जीविकोपार्जन करता था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सीएसपी भगत सिंह गोठरिया मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए पांच विशेष टीमें गठित की गई हैं।

सीएसपी भगत सिंह गोठरिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह वाहन टक्कर के बाद हुआ विवाद सामने आया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य ख़बरें

कटंगा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

स्वास्थ्य विभाग में 1.33 करोड़ की अनियमितता उजागर, जांच में आरोप सही

Newsdesk

501 वी नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा चैत्र पूर्णिमा पर
       हनुमान चालीसा का गुन गान करते हुए निकली

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading