23.8 C
Jabalpur
September 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

तेज रफ्तार बाइक फिसली, गर्भवती महिला सुरक्षित, पिता और पति घायल


अनूपपुर,। जिला मुख्यालय के चेतना नगर स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार ससुर और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पीछे बैठी गर्भवती महिला बाल-बाल बच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान अमगवां थाना जैतहरी निवासी 45 वर्षीय ददन पनिका, उनकी 25 वर्षीय बेटी ज्योति पनिका और 29 वर्षीय दामाद लालमन पनिका के रूप में हुई है। ददन पनिका ने बताया कि उनकी बेटी गर्भवती है और एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। गुरुवार को डॉक्टर द्वारा सोनोग्राफी कराने की सलाह दी गई थी, जिसके लिए वे जिला अस्पताल आ रहे थे। इसी दौरान जैतहरी मार्ग पर केडिया पेट्रोल पंप के पास अचानक सामने से एक अन्य बाइक आ गई। उससे बचने के प्रयास में बाइक चला रहे लालमन पनिका ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे बाइक फिसल गई और तीनों सड़क पर गिर पड़े।

हादसे में लालमन पनिका और ददन पनिका के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि गर्भवती ज्योति पनिका को मामूली चोटें आईं। अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा जांच के बाद गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु दोनों को सुरक्षित बताया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अन्य ख़बरें

सतपुड़ा की यूनिट-11 में लगातार 150 दिन बिजली उत्पादन का बना कीर्तिमान

Newsdesk

पीएम स्वनिधि योजना से सोनू कुमार साहू के कारोबार को मिला संबल

Newsdesk

दबंगई: नवलपुर में सरपंच समर्थकों ने दलित परिवार के घर में घुसकर की मारपीट; पैर पड़वाने का वीडियो भी बनाया, SP दफ्तर पहुंचे पीड़ित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading